दिग्विजय सिंह की पत्नी के सवाल पर क्यों असहज हुए कमलनाथ 

बात तो आदिवासियों की होनी थी। कांग्रेस के मध्य प्रदेश के दिग्गज नेता इंदौर में आदिवासी युवा सम्मेलन में जुटे थे। भाषणों के बाद जब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी ने सवाल किया, तो वहां मौजूद सभी लोग ठहाका लगाने लगे। कमलनाथ को कुछ देर के लिए समझ नहीं आया कि आखिर हुआ क्या ? वो असहज से दिखे।
असल में, इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आदिवासी युवा महापंचायत का आयोजन हुआ। इसमें कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और कन्हैया कुमार और शोभा ओझा ने महिलाओं के सवाल के जवाब दिए।
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की पत्नी अमृता सिंह ने कमलनाथ से पूछा कि अगर कांग्रेस सरकार आई तो महिलाओं के लिए क्या करेंगे ?
पहले तो हर कोई कुछ देर के लिए हर कोई सकपका गया कि क्या अमृता सिंह को भी कांग्रेस के प्रदर्शन पर यकीन नहीं है कि वो राज्य में सरकार बनाने की स्थिति में है ?
लेकिन, कांग्रेस नेता कमलनाथ ने खुद को संभालते हुए कहा कि अगर मत लगाइए, सरकार तो आएगी ही... इतना सुनते ही कांग्रेसियों के साथ मौजूद महिलाएं भी ठहाके लगाने लगीं।