IND vs AUS 5th Test Day 2: ऑस्ट्रेलिया को 181 रन पर किया ढेर , भारत का स्कोर 141/6.
IND vs AUS Day 2: भारत ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी दूसरी पारी में 6 विकेट गंवाकर 141 रन बना लिए हैं। पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 4 रन की बढ़त हासिल थी। ऐसे में भारतीय टीम की कुल बढ़त 145 रन की हो चुकी है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने अपनी पहली पारी में 185 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 181 रन पर समाप्त हुई थी।
दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रवींद्र जडेजा 8 रन और वॉशिंगटन सुंदर 6 रन बनाकर नाबाद हैं। भारतीय टीम की शुरुआत ठीक ठाक रही थी। यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़े थे। राहुल 13 रन बनाकर और यशस्वी 22 रन बनाकर बोलैंड का शिकार बने। शुभमन गिल 13 रन बनाकर वेबस्टार का शिकार बने। विराट कोहली एक बार फिर ऑफ स्टंप से बाहर की गेंद को छूने के प्रयास में स्लिप में कैच आउट हुए। वह 6 रन बना सके। बोलैंड ने एक बार फिर कोहली का शिकार किया। पंत ने 33 गेंद में छह चौके और चार छक्के की मदद से 61 रन की साहसिक पारी खेली। वहीं, नीतीश रेड्डी लगातार तीसरी पारी में फेल रहे। वह चार रन बना सके। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बोलैंड ने अब तक चार विकेट लिए हैं, जबकि कमिंस और वेबस्टर को एक-एक विकेट मिला।

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना से सावित्री को मिला संबल
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय की संवेदनशील पहल
राज्य सरकार धर्म-संस्कृति की धारा को प्रवहमान बनाए रखने के लिए सतत् सक्रिय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
छत्तीसगढ़ एकलव्य विद्यालय की बड़ी उपलब्धि
पुलिस मुख्यालय परिवार द्वारा 11 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को दी गई भावभीनी विदाई