दिल्ली विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी ने कांग्रेस के प्रचार अभियान का सीलमपुर से किया आगाज़
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान का आगाज़ सीलमपुर से कर दिया है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर में आयोजित एक जनसभा में उन्होंने कांग्रेस के लिए वोट मांगे और जनता से केंद्र में भाजपा तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकारों को बदलने का आह्वान किया।
इस रैली का आयोजन जय बापू, जय भीम, जय संविधान थीम के तहत किया गया था, जिसमें संविधान, सामाजिक न्याय और विकास पर जोर दिया गया। राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा, कि यह चुनाव दिल्ली की जनता के हक और संविधान की रक्षा के लिए है। कांग्रेस दिल्ली को फिर से एक बेहतर और सुरक्षित राजधानी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी काजी निज़ामुद्दीन ने कहा, कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं, जनता के मुद्दों को उठाने में अग्रणी भूमिका निभाते हैं। दिल्ली में उनकी यह पहली रैली पार्टी के लिए अहम है और इसे सफल बनाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी ताकत से जुटे हैं।
यहां बताते चलें कि सीलमपुर की यह रैली कांग्रेस के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कांग्रेस का प्रयास है कि इस क्षेत्र में अपने पारंपरिक जनाधार को फिर से मजबूत किया जाए। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए मतदान 5 फरवरी को होगा, जबकि मतगणना 8 फरवरी को होगी। राहुल गांधी की इस रैली के साथ ही कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को गति दे दी है और उम्मीद की जा रही है कि इससे पार्टी को नई ऊर्जा मिलेगी।

United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल
India ने China के अदला-बदली प्रस्ताव को ठुकराया, ड्रैगन को दिया करारा जवाब
कोरबा में तेज आंधी से हड़कंप, कुसमुंडा में तीन घरों पर पेड़ गिरे
ग्वालियर में खौफनाक वारदात, घूरने पर विवाद के बाद युवक की गोली मारकर हत्या