वीरान द्वीप पर 30 साल अकेले रहने वाले शख्स की मौत, जबरन लाए थे घर
रोम । 30 से ज्यादा वर्षों तक इटली के एक वीरान द्वीप पर अकेले रहने वाले शख्स का निधन हो गया। उनकी उम्र 85 साल थी। इटली का रहने वाला इस शख्स का नाम माउरो मोरांदी है, जिन्हें मीडिया ने ‘रॉबिन्सन क्रूसो’ नाम दिया था।
द्वितीय विश्वयुद्ध के पुराने शेल्टर, सार्डिनिया के पास बुडेली द्वीप पर अकेले रहते थे। 1989 में उपभोक्तावाद और समाज से बचने के लिए वह पोलिनेशिया जा रहे थे। इस प्रयास के दौरान वह एक द्वीप पर पहुंच गए। संयोगवश, बुडेली द्वीप के पहले एकांतवास केयरटेकर रिटायर होने के करीब थे, इसलिए माउरो ने केयरटेकर का काम संभाल लिया। तीन दशकों तक उन्होंने प्रवाल, ग्रेनाइट और सीपियों से बने घर में अकेले रहते हुए इस खूबसूरत द्वीप पर जीवन बिताया। केयरटेकर के रूप में उनकी नौकरी के कारण उन तक खाने-पीने का सामान पहुंचाया जाता था। वह एक अस्थाई सौर ऊर्जा प्रणाली से घर को बिजली देते और एक साधारण चिमनी से घर को गर्म रखते थे।
जब उन्हें द्वीप से निकलने का आदेश दिया गया तो उनके पास कोई घर नहीं था। बाद में सरकार ने उन्हें सार्डिनिया के एक द्वीपसमूह ला मदालेना में स्थानांतरित कर दिया गया। उसे एक राष्ट्रीय उद्यान के रूप में नामित किया गया था। यहां वह अपने एक बेडरूम वाले अपार्टमेंट में रहते थे। एक रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में उन्होंने द्वीप छोड़ने के बाद कहा, ‘यह कभी खत्म नहीं हुआ। मैं इस बात का जीता-जागता उदाहरण हूं कि नया जीवन संभव है। आप हमेशा सब कुछ फिर से शुरू कर सकते हैं, भले ही आपकी उम्र 80 से ज्यादा हो। क्योंकि ऐसी और भी चीजें हैं, जिनका आप अनुभव कर सकते हैं।’ जब 32 साल बाद वह द्वीप से निकले तो सबकुछ बदल गया था।
आधुनिकता वाले जीवन से वह काफी खुश थे। उन्होंने कहा था, ‘मैं खुश हूं और जीवन जीने और रोजमर्रा की सुख-सुविधाओं का आनंद फिर से पा लिया है।’ बता दें कि मोरांदी ने 32 साल तक द्वीप को साफ-सुथरा रखा और पर्यटकों को इसके पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। साल 2021 में द्वीप को नेचर पार्क घोषित करने के बाद उन्हें इटैलियन अधिकारियों ने वहां से हटा दिया। बाद में उन्होंने सार्डिनिया के ला मदालेना में एक छोटे से अपार्टमेंट में नई शुरुआत की। तीन साल पहले ही वह आम लोगों के बीच लौटे थे।

कुर्सी छोड़ने से इनकार, हार के बाद भी बनी रहीं ममता बनर्जी, संजय राउत ने दिया समर्थन
डिमरापाल मेडिकल कॉलेज के छात्र की दर्दनाक मौत, तीन दिन बाद तोड़ा दम
धुंधली नजर से परेशान? रोजाना ये चूर्ण खाएं और फर्क देखें
United States ने रोका ‘Operation Project Freedom’, Iran से बातचीत के बीच बड़ा फैसला
Farooq Abdullah के बयान पर विवाद, पंजाब ब्लास्ट केस ने पकड़ा तूल