न्यूक्लियर धमकी की हवा निकाल देती है हमारी फौज: आदमपुर एयरबेस से गरजे पीएम मोदी
आदमपुर एयरबेस: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक दिन पहले यानी सोमवार को राष्ट्र को संबोधित किया. इसके बाद वे आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे, जहां उन्होंने आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर में शामिल जवानों से मुलाकात की और उनका हौसला बढ़ाया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे. जहां, उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में शामिल भारतीय सेना के जवानों से मुलाकात की. इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत माता की जय की ताकत पूरी दुनिया ने देखी है. भारत माता की जय बोलने पर दुश्मन कांपने लगते हैं. भारत माता की जय मैदान में भी गूंजती है और मिशन में भी. हमारी सेना परमाणु खतरे को नाकाम कर देती है. पीएम मोदी ने आगे कहा कि आज से कई दशकों बाद भी जब भारत के इस पराक्रम की चर्चा होगी, तो इसका सबसे महत्वपूर्ण अध्याय आप और आपके साथी होंगे. आप सभी देश की वर्तमान के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी नई प्रेरणा बन गए हैं. आज वीरों की इस धरती से मैं वायुसेना, नौसेना और थल सेना के सभी वीर जवानों, BSF के हमारे वीर जवानों को नमन करता हूं. आपके पराक्रम की वजह से ऑपरेशन सिंदूर की गूंज पूरी दुनिया में हो रही है। हर भारतीय आपके साथ है। आज देश का हर नागरिक हमारे जवानों के परिवारों का कृतज्ञ है।
पीएम ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर कोई साधारण नहीं था। यह भारत की नीति, नीयत और निर्णायकता का संगम है। भारत युद्ध की भूमि होने के साथ-साथ गुरु गोविंद सिंह जी की भी भूमि है। धर्म की स्थापना के लिए शस्त्र उठाना हमारी परंपरा है। जब हमारी बहनों-बेटियों का सिंदूर छीना गया तो हमने आतंकियों के घर में घुसकर उन्हें कुचल दिया। वे कायरों की तरह छिपते रहे, लेकिन उस दिन वे भूल गए कि जिससे उन्होंने चुनौती दी थी, वह भारतीय सेना थी।
पीएम ने जवान से कहा कि आपने सामने से हमला करके उन्हें मार गिराया। आपने आतंक के सभी बड़े ठिकानों को नष्ट कर दिया। 9 आतंकी ठिकाने नष्ट कर दिए। 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए। आतंक के आकाओं को अब समझ आ गया है। भारत से आंख उठाने का एक ही नतीजा होगा और वह है विनाश।

चुनाव बाद पेट्रोल-डीजल महंगा नहीं होगा: केंद्र ने अफवाहों पर लगाया ब्रेक
भारतीय जनता पार्टी पर दागी उम्मीदवारों का आरोप, तृणमूल कांग्रेस ने उतारे करोड़पति चेहरे
सीएम मोहन यादव का बड़ा ऐलान: राजा हिरदेशाह की गाथा अब स्कूलों में पढ़ाई जाएगी
महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम: Indian National Congress का पीएम पर हमला, सर्वदलीय बैठक की मांग