उमरिया से बड़ी खबर…
जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ से मरीज के परिजनों द्वारा दुर्व्यवहार का मामला गरमा गया है।
वीडियो वायरल होने के बाद डॉक्टर लामबंद हो गए और कलेक्टर व पुलिस को शिकायती पत्र सौंपकर आरोपी भाजपा नेता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
बीती रात एक मरीज का इलाज न करने के आरोप पर भाजपा नेता जिला अस्पताल पहुंचे और ड्यूटी डॉक्टर से अभद्रता व धमकाने लगे।
👉 यह पूरा घटनाक्रम वीडियो में कैद हुआ और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
👉 आज सीनियर और जूनियर डॉक्टरों ने एकजुट होकर कोतवाली पुलिस और कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपा।
👉 डॉक्टरों ने कहा – “अगर सुरक्षा नहीं मिली तो मरीजों का इलाज प्रभावित होगा और इससे अनावश्यक मौतें हो सकती हैं।”
👉 डॉक्टरों का आरोप है कि परिजनों और नेताओं की दबंगई से अस्पताल का माहौल
बिगड़ रहा है, जिस पर प्रशासन को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए।

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना