छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में
संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान “माड़ बचाव” में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। अबूझमाड़ के जंगल-पहाड़ में हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सली पीछे हटे और मौके से भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और नक्सल साहित्य बरामद हुआ।
नारायणपुर थाना कोहकामेटा क्षेत्र में DRG, STF और ITBP की संयुक्त कार्रवाई में LMG, AK-47, इंसास, SLR और स्टेन गन जैसे अत्याधुनिक हथियार जब्त किए गए।
👉 इसके अलावा BGL सेल, डेटोनेटर, कार्डेक्स समेत 300 से ज्यादा सामग्री पुलिस के हाथ लगी।
👉 मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में माओवादियों के घायल होने की संभावना जताई जा रही है।
👉 लगातार 5 दिनों तक मूसलाधार बारिश और उफनते नदी-नालों के बीच यह सर्च ऑपरेशन चलाया गया।
👉 इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अब नक्सली किसी भी हाल में माड़ क्षेत्र में सुरक्षित नहीं हैं।

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त
10वीं-12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को द्वितीय अवसर परीक्षा का मिलेगा मौका : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री का संबोधन: 'महिला आरक्षण बिल पर विपक्ष ने की नारी शक्ति की भ्रूणहत्या'
डॉ. मोहन यादव का बंगाल दौरा, खड़गपुर और कमरहाटी में जोरदार रोड शो