मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजधानी में आयोजित राज्य स्तरीय संगोष्ठी में स्वदेशी अभियान को नई गति दी है। कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय सभागार में जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच की संयुक्त पहल पर हुए इस आयोजन में मुख्यमंत्री ने साफ कहा – स्वदेशी उत्पाद हमारी अस्मिता और स्वाभिमान हैं।
मंच से सीएम यादव ने जनअभियान परिषद और स्वदेशी जागरण मंच के बीच हुए एमओयू का साक्षी बनते हुए पोस्टर और ब्रोशर का विमोचन किया।
👉 उन्होंने कहा कि “वोकल फॉर लोकल” सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है।
👉 मुख्यमंत्री ने शपथ दिलाई कि हर नागरिक देशी उत्पादों का उपयोग करेगा और दूसरों को भी प्रेरित करेगा।
👉 सीएम बोले – “लघु उद्योगों से ही हमारी अर्थव्यवस्था कायम है, स्वदेशी ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।”

🚩 उन्होंने बताया कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन में पिछले साल 7 करोड़ श्रद्धालु आए, जिससे धार्मिक और आर्थिक दोनों क्षेत्रों में विकास हुआ।
🚩 सरकार ने निवेशकों को सस्ती ज़मीन, बिजली, पानी और श्रमिकों के लिए ₹5000 प्रोत्साहन देने का ऐलान किया।
कार्यक्रम के अंत में सीएम यादव को मिट्टी के गणेश की प्रतिमा भेंट की गई, जो पर्यावरण और संस्कृति के संरक्षण का संदेश देती है।