देश की सनातन परंपरा को आधुनिक विज्ञान से जोड़ने की अनूठी पहल अब हकीकत बनने जा रही है। राम मंदिर अयोध्या सहित देश के सभी 12 ज्योतिर्लिंगों और बड़े धार्मिक स्थलों पर अब वैदिक घड़ी लगेगी। यही नहीं, प्रदेश सरकार राज्य में आने वाले अतिथियों को भी यह घड़ी उपहार स्वरूप देगी
।वैदिक घड़ी सिर्फ समय ही नहीं बताएगी, बल्कि सूर्योदय, सूर्यास्त और दिनभर के मुहूर्तों की भी सटीक जानकारी देगी।
👉 इसमें धार्मिक कार्यों के लिए 30 शुभाशुभ मुहूर्त पहले से उपलब्ध होंगे।
👉 मौसम का मिजाज जानना हो तो वैदिक घड़ी वहां भी काम आएगी।
👉 यानी, एक ही घड़ी में परंपरा और विज्ञान का अद्भुत संगम मिलेगा।

🕉️ भारत को विश्व मंच पर नई पहचान दिलाने की क्षमता रखती यह वैदिक घड़ी अब हर मंदिर और हर धर्म स्थल की पहचान बनने जा रही है।