मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में आज एक ऐतिहासिक पल
मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के महेश्वर में आज एक ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर परिवार सहित लोकमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की राज गादी के दर्शन करने पहुंचे। सचिन ने सपत्नीक पालकी की पूजा-अर्चना की और पालकी यात्रा में शामिल होकर महेश्वर की आध्यात्मिक परंपरा का हिस्सा बने।
रविवार दोपहर महेश्वर पहुंचे सचिन तेंदुलकर अपनी पत्नी अंजलि तेंदुलकर और बेटी सारा तेंदुलकर के साथ पहुंचे। महेश्वर के राजराजेश्वर और काशी विश्वनाथ मंदिर में जाकर सचिन ने विधिविधान से पूजा-अर्चना की। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी मां के लिए एक शिवलिंग लेने की इच्छा जताई, जिसे मंदिर के पुजारी सागरगिरी महंत ने उन्हें भेंट किया।
महेश्वर की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर में शामिल पालकी यात्रा में सचिन तेंदुलकर पूरे परिवार सहित शामिल हुए और श्रद्धालुओं की आस्था में रंग गए। नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि गजराज यादव ने सचिन को लोकमाता अहिल्याबाई की प्रतिमा भेंट की, वहीं भाजपा नेता विक्रम पटेल, जीतू केवट और अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव