मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में जल जीवन मिशन और इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड हाईवे समेत कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर फैसलों की जानकारी दी।
कैबिनेट की बैठक में बताया गया कि जल जीवन मिशन के तहत अब तक 20,765 करोड़ रुपये की लागत से 27,990 एकल ग्राम नल-जल योजनाएं और 60,786 करोड़ रुपये की लागत से 148 समूह जल प्रदाय योजनाएं स्वीकृत की गई हैं।
इसके अलावा प्रदेश के इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास को लेकर इंदौर-उज्जैन ग्रीन फील्ड मार्ग के निर्माण को मंजूरी मिली है। 48.05 किलोमीटर लंबा यह मार्ग चार लेन का होगा और इसे हाइब्रिड एन्यूटी मॉडल पर तैयार किया जाएगा।
परियोजना की कुल वित्तीय लागत 2935.15 करोड़ रुपये प्रस्तावित है। इस सड़क पर 34 अंडरपास, 2 फ्लाईओवर, 1 रेलवे ओवरब्रिज (ROB), 7 मध्यम पुल और 2 वृहद जंक्शन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ ही सभी जंक्शनों का सुधार, रोड मार्किंग और सुरक्षा उपाय भी शामिल किए गए हैं।
मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का कहना है कि यह निर्णय प्रदेश की ग्रामीण पेयजल आपूर्ति और सड़क सुरक्षा के लिहाज से ऐतिहासिक है और आने वाले वर्षों में आम जनता को सीधे राहत पहुंचाएगा।

राशिफल 29 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव