राजधानी भोपाल में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। 19 वर्षीय युवती रोशनी की हत्या उसके ही प्रेमी मोबिन ने कर दी। यह वारदात भोपाल के टीटी नगर थाना क्षेत्र के पंचशील नगर की है। पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए महज़ 24 घंटे के अंदर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जानकारी के मुताबिक, रोशनी का निकाह अक्टूबर में कोहेफिजा थाना क्षेत्र के एक युवक से तय हुआ था। शादी की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन युवती का प्रेमी मोबिन इस रिश्ते से नाराज़ था।

👉 बार-बार मना करने के बावजूद जब युवती ने प्रेमी को ठुकरा दिया, तो मोबिन ने खौफनाक कदम उठाया।
👉 देर रात 3 बजे आरोपी पड़ोसियों की छत के सहारे युवती के कमरे तक पहुंचा।
👉 चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी।
👉 सुबह जब परिवार को घटना की जानकारी लगी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी मोबिन को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। फिलहाल उसे जेल भेज दिया गया है।