प्रदेश की आर्थिक धुरी पर मौत का ब्रिज! बुधनी का ओवरब्रिज बन गया हादसों का अड्डा…"
भोपाल-नर्मदापुरम रोड पर बना ओवरब्रिज अब मौत को दावत दे रहा है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और बाहर निकले लोहे के सरिए कभी भी बड़ा हादसा कर सकते हैं। दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह खतरनाक रास्ता रोजाना जानलेवा साबित हो रहा है।
रेल्वे लाइन को पार कराने वाला यह ब्रिज हजारों वाहनों की रोज की लाइफलाइन है।
👉 गड्ढों में भरे पानी से हादसों का खतरा कई गुना बढ़ गया है।
👉 दोपहिया सवार गड्ढों में गिरकर घायल हो रहे हैं, जबकि भारी वाहन जाम का कारण बन रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह ओवरब्रिज किसी गांव की उखड़ी सड़क जैसा लगने लगा है। ब्रिज की हालत इतनी बिगड़ चुकी है कि लोहे के सरिए तक बाहर आ गए हैं।

👥 लोगों का आरोप है कि राष्ट्रीय मार्ग का यह हाल है, तो गांवों की सड़कों की स्थिति का अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं।
👉 रोजाना इस खस्ताहाल रास्ते पर वाहन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं और कई बार हादसे भी हो चुके हैं।