उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में कांग्रेस बनाम पार्क प्रबंधन – पनपथा रेंज ऑफिस के बाहर घमासान!"
बांधवगढ़ का पनपथा रेंज ऑफिस सोमवार को रणभूमि बन गया। कांग्रेस नेताओं ने एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया और ऑफिस का घेराव करते हुए जमकर नारेबाजी की। हालात ऐसे बने कि पूरा ऑफिस पुलिस छावनी में तब्दील करना पड़ा।
मामला 28 अगस्त का है, जब पतौर रेंज ऑफिसर ने 12 लोगों पर कोर जोन में पिहरी (मशरूम) तोड़ने पर कार्यवाही की थी।
👉 इसी कार्रवाई से कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता नाराज़ हैं।
👉 आज जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अमरपुर मार्ग पर जाम लगाया और पार्क प्रबंधन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।

🚨 नारेबाजी और प्रदर्शन के चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
👉 कांग्रेस नेताओं ने एसडीओ को हटाने की मांग की और कहा कि गरीब ग्रामीणों को गलत तरीके से फंसाया जा रहा है।