नौसेना गुरुग्राम में INS अरावली के साथ अपनी समुद्री क्षेत्र जागरूकता क्षमता को करेगी मजबूत
नई दिल्ली । भारतीय नौसेना 12 सितंबर 2025 को नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी की उपस्थिति में गुरुग्राम में आईएनएस अरावली को कमीशन करेगी।
आईएनएस अरावली, जिसका नाम अविचल अरावली पर्वतमाला से लिया गया है, भारतीय नौसेना के विभिन्न सूचना और संचार केंद्रों को सहायता प्रदान करेगा, जो भारत और भारतीय नौसेना के कमांड, नियंत्रण और समुद्री डोमेन जागरूकता (एमडीए) ढांचे के लिए महत्वपूर्ण हैं।
‘सामुद्रिकसुरक्षायाः सहयोगं’ या सहयोग के माध्यम से समुद्री सुरक्षा के आदर्श वाक्य से प्रेरित होकर, नौसेना बेस सहायक और सहयोगी लोकाचार का उदाहरण प्रस्तुत करता है, जो नौसेना इकाइयों, एमडीए केंद्रों और संबद्ध हितधारकों के साथ सहजता से काम करता है।
बेस के शिखर पर केंद्रीय पर्वतीय छवि है जो अटूट और मजबूत अरावली पर्वतमाला का प्रतीक है और उगता हुआ सूर्य शाश्वत सतर्कता, सशक्तता और ऊर्जा का प्रतीक है, साथ ही संचार और समुद्री विकास के क्षेत्र में विशिष्ट तकनीकी क्षमताओं के उदय का भी प्रतीक है। इस प्रकार, यह शिखर भारत के समुद्री हितों की रक्षा के लिए शाश्वत सतर्कता को सुगम बनाने हेतु बेस की दृढ़ प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

दाऊद का करीबी सलीम डोला गिरफ्तार, मेफेड्रोन तस्करी की साजिश नाकाम
असम में NDA की बड़ी जीत, हिमंत सरमा ने दिखाया विक्ट्री साइन
रेलवे की बड़ी कार्रवाई, भोपाल मंडल में 63 हजार से ज्यादा मामले दर्ज
भाजपा कार्यालय में उत्सव, सांसद ने खुद बनाकर कार्यकर्ताओं को खिलाई झालमुड़ी
अफवाह से फैली सनसनी: विजय के हारने की खबर पर फैन ने किया आत्मघाती कदम