प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित ‘स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज मध्यप्रदेश के धार जिले के ग्राम भैंसोला से महिलाओं के स्वास्थ्य और सशक्तिकरण को समर्पित ‘स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान’ का शुभारंभ किया।
इस मौके पर पीएम ने सुमन सखी चैटबॉट लॉन्च कर डिजिटल युग में महिलाओं के स्वास्थ्य और जागरूकता की नई राह खोली।
धार ज़िले का भैंसोला गांव आज ऐतिहासिक क्षण का गवाह बना।
👉 प्रधानमंत्री मोदी ने यहां से ‘स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार अभियान’ शुरू किया, जिसका मकसद है – महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं, पोषण और सशक्तिकरण के साथ जोड़ना।
👉 इस अवसर पर पीएम ने सुमन सखी चैटबॉट का लोकार्पण किया।
👉 यह चैटबॉट महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी, समय पर मार्गदर्शन और परामर्श देगा — यानी अब महिलाएं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आसानी से स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी पा सकेंगी।
इसके पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले "पीएम मित्र पार्क" का शिलान्यास भी किया।
👉 यह पार्क वस्त्र उद्योग (Textile Sector) के लिए एक नया मील का पत्थर साबित होगा और क्षेत्र में हजारों रोजगार के अवसर भी पैदा करेगा।
👉 पीएम मोदी ने कहा कि स्वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और सशक्त समाज की नींव है।
👉 उनके इस संकल्प के साथ आज धार से महिलाओं की सेहत और सशक्तिकरण की नई यात्रा शुरू हुई है।

जापान में भीषण आग पर 11 दिन बाद काबू, राहत की सांस
असम में BJP की आंधी, तमिलनाडु में TVK का धमाका, बंगाल में ‘खेला’
नदी में डूबे युवक की मिली लाश, दाद्दाजी घाट पर मचा हड़कंप
छावनी क्षेत्र में जमीन विवाद, 29 बंगलों पर सर्वे ने बढ़ाई हलचल
इस माह भारत-अफ्रीका शिखर सम्मेलन, बढ़ेंगी व्यापारिक संभावनाएं