संस्कार उत्सव समिति विगत 23 वर्षों से रावण दहन कर रही है इस संस्था का मुख्य उद्देश्य संस्कृति संस्कारों एवं पर्वों को जीवंत रखना है भोपाल में दशहरा आयोजन समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष रावण के पुतले की हाइट में  एक फिट की कमी की जाती है क्योंकि रावण बुराई का प्रतीक है और समिति का उद्देश्य है की बुराई का कद बढ़ाना नहीं घटना चाहिए प्रतिवर्ष राम बारात क्षेत्रीय नागरिकों के लिए आकर्षण का केंद्र रहती है जिसमें घोड़े पालकी दुलदुल घोड़ी बग्गी आदि आकर्षण का केंद्र रहते हैं इस वर्ष दशहरा महोत्सव कार्यक्रम में विशेष जैसे नशा मुक्ति  स्वच्छ भारत अभियान और स्वदेशी अपनाओ की संरचना पर आधारित होगा संस्कार उत्सव समिति जो कि भारतीय संस्कृति एवं पर्वों पर आधारित है तथा भारतीय संस्कृति निरंतर तीव्र गति से अग्रसर जिससे की चरित्र परिवार एवं समाज का निर्माण हो सके समिति भारतीय पर्व एवं त्योहार की परंपरागत रूप से मनाते हुए राष्ट्र की बहुमुखी उन्नति के शिखर पर स्थापित करना चाहती है यही हमारा उद्देश्य है