यूनिटी मार्च पर गरजे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद बी डी शर्मा


कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा के स्लीमनाबाद में सरदार बल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर यूनिटी मार्च यात्रा का कार्यक्रम आयोजित हुआ यात्रा आयोजन स्वामी विवेकानंद महा विद्यालय स्लीमनाबाद से शुरू होकर संदीपनी विद्यालय स्लीमनाबाद में समापन हुआ कार्यक्रम मध्य प्रदेश के पूर्व प्रदेश मंत्री एवं खजुराहो लोकसभा के सांसद बी डी शर्मा के नेतृत्व में सम्पन्न हुआ यात्रा के बाद सैकड़ों की संख्या में आए कार्यकर्ता एवं आम जन मानस को सांसद श्री शर्मा ने संबोधित किया लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल के विषय में जानकारी साझा की साथ ही कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार सरदार बल्लभ भाई पटेल के व्यक्तित्व और विचार की राह पर चल रही है आगामी 2047 में हमारा देश एक विकसित देश होगा यही संकल्प के साथ ये यात्रा पूरे देश में निकाली जा रही है सांसद श्री शर्मा ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी वो सरकार नहीं है जिनका प्रधानमंत्री कहता था कि में दिल्ली से गरीब को एक रुपया भेजता हु तो गरीब के पास 15 पैसे ही पहुंच पाते है बाकी पैसे बीच के दलाल और बिचौलिया खा जाते है हमारी तो वो सरकार है कि गरीब को एक रुपया यदि दिल्ली से भेजा जाता है तो गरीब के बैंक खाते में एक रुपया ही आता है साथ ही सांसद श्री शर्मा ने स्लीमनाबाद को बस स्टैंड नगर पंचायत रेलवे ब्रिज फोरलेन ब्रिज इत्यादि की सौगात दी अंत में  सांसद श्री शर्मा ने भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को शपथ दिलाई कार्यक्रम में बीजेपी जिला अध्यक्ष दीपक टंडन क्षेत्रीय विधायक प्रणय प्रभात पांडे सहित विभिन्न पदाधिकारी बड़ी संख्या में जन मानस एवं छात्र मौजूद रहे