मध्य प्रदेश पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ की द्वारा मुख्यमंत्री के नाम उमरिया कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की है कि पशुपालन के प्रशासनिक अधिकारियों की मनमानी को रोकने वा पशु पालन कृत्रिम गर्भाधान जैसे  प्राकृतिक कार्य को प्रशासनिक अधिकारयों के द्वारा दबाव बनाकर मनवांछित लक्ष्य प्राप्त कर कागजी आंकड़े तैयार किये जा रहे हैं जो की पूर्णता भ्रामक एवं मात्र उद्देश्य से परे है उन्नत नसल के पशु के उत्पादन कर दुग्ध उत्पादन में वृद्धि करना एवं कृत्रिम गर्भाधान जैसे कार्य जो पूर्णतः प्राकृतिक हैं  वरिष्ठ अधिकारियों के द्वारा आदेश पारित कर दबाव बनाया जाता है कि कृत्रिम गर्भाधान करके मूल उद्देश्यों की पूर्ति कर विभाग के हर कार्यकर्ता को 20-20 कृत्रिम गर्भाधान प्रतिदिन करने को मजबूर किया जा रहा है जो की एक मानव के लिए किसी भी परिस्थिति में संभव नहीं है मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री से इस कार्य में हस्तक्षेप की मांग की गई है