यूपी में बदला मौसम का मिजाज, शीतलहर से मिली राहत
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के मौसम में थोड़ा बदलाव हुआ है. हवाओं का रुख बदलने के कारण अब यूपीवालों को शीतलहर से राहत मिल गई है. इसके साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आया है. बीते 24 घंटे में इटावा में सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है. हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है अगले 3 दिनों बाद फिर न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री सेल्सियस तक कि कमी देखी जाएगी.
लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार, 20 नवम्बर को पूर्वी और पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन सुबह सवेरे की शुरुआत हल्के कोहरे के साथ होगी. जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा वैसे-वैसे अलग-अलग जिलों में मौसम सामान्य होगा. पूर्वानुमान है कि गुरुवार को वाराणसी, अयोध्या, कानपुर, झांसी, मिर्जापुर, सोनभद्र, पीलीभीत, आजमगढ़, रामपुर, बरेली, शामली, सहारनपुर, मथुरा, मेरठ, अमेठी, रायबरेली, कन्नौज, मैनपुरी, फिरोजाबाद, उन्नाव, हमीरपुर, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, प्रयागराज, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, चित्रकुट, ललितपुर, फरुखाबाद, उन्नाव, हरदोई, सीतापुर, बहराइच, बस्ती में हल्का से मध्यम कोहरा सुबह के समय दिखाई दे सकता है.
यूपी के राजधानी लखनऊ में भी दिन की धूप आज चटक रहेगी. हालांकि सुबह सवेरे हल्का कोहरा भी यहां दिखाई देगा. मौसम विभाग का अनुमान है आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 29 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं बात नोएडा और गाजियाबाद की करें तो वहां भी सुबह के समय कोहरे की हल्की चादर नजर आएगी. लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही वहां भी मौसम सामान्य रहने वाला है.
मौसम वैज्ञानिक ने बताया की यूपी में कड़ाके वाली ठंड का अहसास नवम्बर के आखरी सप्ताह से देखने को मिलेगा. फिलहाल यूपी में कोई भी मौसम प्रणाली एक्टिव नहीं है. हवाओं का रूख भी बदल गया है. इस समय प्रदेश में उत्तरी-पश्चिमी हवाएं चल रही है. जिसके कारण प्रदेश में कुछ जगहों पर दिन के तापमान में थोड़ी तेजी आई है.

हर कदम पर मिल रही असफलता? अपनाएं ये 5 मंत्र, बदलेगी किस्मत
असहनीय कष्ट में करें हनुमान बाहुक पाठ, बजरंगबली हर लेंगे संकट
नौतपा कब से शुरू? 9 दिन बरसेगी आग, जानें बचने के उपाय
घर में मकड़ी के जाले? तुरंत हटाएं, वरना बिगड़ सकते हैं रिश्ते और धन
राशिफल 30 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा