मौत का यू-टर्न: बलौदाबाजार में पलटी कार, क्या रफ्तार बनी काल? जानें पूरा मामला
बलौदाबाजार। जिले के खोखली बाईपास पर बीती रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कार क्रमांक CG 04 NH 1231 अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने खेत में पलट गई। रात में अंधेरा होने की वजह से दुर्घटना की जानकारी किसी को नहीं मिल सकी और वाहन वहीं पड़ा रहा।
सुबह स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को सूचना
घटना का पता सुबह तब चला जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खेत में पलटी कार को देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कार के अंदर एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पाया।
मृतक की पहचान हुई, मर्ग कायम कर जांच शुरू
पुलिस ने मृतक की पहचान गोवर्धन, निवासी पड़कीडीह, थाना सुहेला के रूप में की है। प्रथम दृष्टया कार के अनियंत्रित होकर पलटने से मौत होने की संभावना जताई जा रही है। मामले में मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया है। हादसे के सटीक कारणों की जांच की जा रही है और वाहन को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया।

हमने सीवर सफाई के काम को चुनौती के रुप में स्वीकार किया है और हम बदलाव लाकर दिखाएंगे : ऊर्जा मंत्री तोमर
दिशा दर्शन भ्रमण आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम: मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर मिले दो प्रतिष्ठित पुरस्कार
राज्यमंत्री गौर का सख्त रुख: लापरवाही पर एजेंसी को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश