बुधवारी वार्ड क्र. 02 में पेयजल की समस्या
कोरबा कोरबा नगर निगम कोरबा के बुधवारी वार्ड संख्या 2 में कई प्रकार की समस्या लोगों को परेशान कर रही है। महिलाओं ने समस्याएं बताने के साथ नाराजगी जाहिर की तो पार्षद पंकज देवांगन ने भी क्षेत्र के लिए किया जा रहे कामकाज को गिनवाया। उन्होंने लोगों की कई भ्रांतियों को भी यहां पर दूर करने का प्रयास किया।
तंग गलियां, लटकते बिजली के तार और इस गर्मी के मौसम में पानी के लिए परेशानी हो रही हैं।काफी समय से लोगों को इन समस्याओं से दो-चार होना पड़ रहा है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में उनके सामने साफ और शुद्ध पानी की उपलब्धता भी एक चुनौती बनी हुई है। महिलाओं ने कहा कि बोर की व्यवस्था न होने से हमें पानी के लिए यहां वहां से प्रबंध करना पड़ता है। एक महिला ने बताया कि इस क्षेत्र में बारिश के समय में जल जमाव की समस्या परेशान करती है। वर्तमान में यहां जो निर्माण कार्य कराया गया है वह क्वालिटीलैस है। ऐसी स्थिति में पानी सही रास्ते के बजाय लोगों के घरों तक पहुंच जाएगा। इसका कोई समाधान नहीं है। पूरे वार्ड में पक्की सडक होनी चाहिए लेकिन इस बारे में समुचित जवाब नहीं मिला है।
लोगों के आरोप और शिकायतों को लेकर पार्षद पंकज देवांगन ने कहा कि अभी तो बहुत ठीक हो गया है पहले और लचर व्यवस्था थी। समस्याओं का समाधान करने के लिए काम कराए जा रहे हैं। लोगों को ऐसा लग रहा है कि कुछ कार्यों को अधूरा छोड़ दिया जाएगा जबकि सच्चाई यह है कि उनके लिए आवेदन लग चुका है और यह प्रक्रिया में है।
समस्याओं का निराकरण करने के लिए ही कार्य किया जा रहा है। नगर निगम कोरबा के बहुत सारे वार्डों में समस्या इसी तरह की है और उनके समाधान के लिए निर्वाचित पार्षदों की ओर से काम किया जा रहे हैं। बहुत सारे स्थान पर लोगों की शिकायतें अपनी जगह पर है लेकिन उन्हें यह भी नहीं पता होता कि निर्वाचित पार्षद समस्याओं का हल करने के लिए क्या कुछ कर रहे हैं।

Raipur Traffic: नहीं भरा ई-चालान तो जब्त होगी गाड़ी, पुलिस का सख्त अलर्ट
जनेऊ उतरवाने के आरोपों से गरमाई राजनीति, BJP ने उठाए सवाल
‘भारतीय राजनीति के महत्वपूर्ण स्तंभ थे’—CM योगी ने बहुगुणा को किया नमन
US-इज़राइल हमले के दावों पर सवाल, मोजतबा खामेनेई की हालत को लेकर चर्चा