हाथरस से 47 जिलों के लोगों के बने 2199 प्रमाणपत्र
हाथरस । ब्लॉक हसायन की ग्राम पंचायत सिंचावली सानी के ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद ने सीआरएस पोर्टल की आईडी प्राप्त होने के बाद उसे खोला तो पाया कि इस आईडी पर 814 जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। । इसके बाद जिले की अन्य ग्राम पंचायतों की आईडी की जांच की गई तो ब्लॉक सादाबाद की ग्राम पंचायत बीजलपुर, रहपुरा और गांव पट्टी बहराम से भी जन्म प्रमाणपत्र जारी होने की बात सामने आई। जिले से छह प्रांतों व करीब 47 जिलों के 2199 जन्म प्रमाणपत्र जारी हुए हैं। ग्राम पंचायत अधिकारी ईश्वर चंद ने कोतवाली हसायन में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले की जांच शासन स्तर से भी तलब की गई। डीएम ने इस मामले में स्वास्थ्य विभाग को प्रथम दृष्टया दोषी मानते हुए तीन सदस्यीय टीम की जांच रिपोर्ट शासन को भेजी।

CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय