रशीद ने हिन्दू महिला पर डाला धर्म परिवर्तन का दबाव

अश्लील फ़ोटो की वायरल..
आज
एंकर/ एमपी के दमोह जिले में फिर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जब एक हिन्दू महिला पर जबरन मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव डाला गया और जब महिला नही मानी तो उसके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर व्यराल किये गए है और अब पुलिस ने रशीद खान के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है। दरअसल इस घटनाक्रम की शुरुवात जनवरी 2024 से शुरू हुई पटेरा थाने के तहत आने वाले एक गावँ में रहने वाली एक हिन्दू लड़की के घर मे घुसकर रशीद खान नाम के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील फोटो और वीडियो रशीद ने बना लिये, लड़की और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी रशीद देता रहा और उसे ब्लैकमेल करता रहा। बार बार लड़की के फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी भी लड़की को मिलती रही और डरी सहमी लड़की शांत रही। इस वारदात के चार महीने बाद लड़की की शादी हो गई और लड़की को लगा कि अब बात खत्म हो जाएगी लेकिन रशीद के मन मे कुछ और ही चल रहा था, लड़की से महिला बन चुकी पीड़िता को रशीद लगातार परेशान करता रहा, उससे शादी करने और मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाता रहा और ऐसा नही करने पर वही पुरानी धमकी की फोटो वीडियो वायरल कर देगा और आखिरकार बीते 31 अगस्त को रशीद ने धमकी को पूरा किया और पीड़िता की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। पीड़िता अपने पति के साथ इंदौर के पीथमपुर में थी और यहां उसकी आपत्तिजनक फोटो ने सनसनी फैला दी। इस कृत्य के बाद पीड़िता और उसका परिवार सामने आया और सोमवार शाम परिजन पटेरा थाने पहुंचे जहां उन्होंने पुलिस को आपबीती सुनाई और पटेरा पुलिस ने मामले को गम्भीरता से लिया औऱ आरोपी रशीद खान पर मामला दर्ज किया है। पटेरा थाना प्रभारी सरोज सिंह के मुताबिक रशीद लगातार लड़की पर धर्म परिवर्तन कर उस से शादी का दबाव बना रहा था और जब पीड़िता नही मानी तो उसने आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की है। पुलिस ने तमाम जांच पड़ताल के बाद रशीद पर मुकदमा दर्ज किया है ओर उसकी तलाश की जा रही है।

बाईट- पीड़िता

बाईट- पीड़िता के परिजन

बाईट- सरोज सिंह ( थाना प्रभारी पटेरा दमोह)