भारत सरकार की दिव्यांग जनों के लिये अनुपम सौगात
बांटे गए उपकरण..
एंकर/ देश भर में दिव्यांग जनों के लिए समाज की मुख्य धरा में लाने के लिए केंद्र सरकार लगातार कोशिश कर रही है और ये कोशिशें कामयाब भी हो रही हैं, दिव्यागता किसी के लिए मुसीबत न बने और दिव्यागजन खुद को आम लोगों से कमजोर न समझे इस दिशा में भारत सरकार लगातार योजनाओं का क्रियान्वयन भी कर रही है। भारत सरकार के महत्वपूर्ण उपक्रम पावर फाइनेंस कार्पोरेशन लिमिटेड दमोह जिले में भी सक्रिय है और इस उपक्रम द्वारा लगातार दिव्यागजनों को उपकरण बांटे जा रहे है। एक भव्य समारोह में दमोह के सांसद विधायक और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में यहां दिव्यांग जनों को उपकरण बांटे गए। इन उपकरणों में कई महंगे उपकरण भी थे जो आम आदमी की पहुंच से दूर हे लेकिन सरकार उन्हें ये उपकरण उपलब्ध करा रही है। जीवन संचालन के लिए जरूरी इन उपकरणों को पाकर दिव्यागों के चेहरे पर खुशी का ठिकाना नहीं था और उन्होंने केंद्र सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्र सरकार दिव्यांगो के हित के लिए कृतसंकल्पित है और अभी वितरित किए गए उपकरणों के अलावा ये सिलसिला लगातार जारी रहेगा। वहीं जिला पंचायत की अध्यक्ष रंजीता पटेल ने कहा कि इन उपकरणों के सहारे दिव्यांगो को बड़ा सहारा मिलेगा और वो सक्षम बन सकेंगे।

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत