भाजपा ने आधी आबादी को दिया धोखा-पाल
बरेली। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने भाजपा सरकार पर आधी आबादी को धोखा देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं और सरकार झूठे विधेयक से महिलाओं को गुमराह कर रही है। श्यामलाल पाल ने कहा कि सपा उत्तर प्रदेश में 2027 का विधानसभा चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ेगी।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि भाजपा सरकार में महिलाओं पर अत्याचार और दुराचार बढ़ा है। उन्होंने महिला विधेयक को देश की आधी आबादी के साथ धोखा बताया। कहा कि समाजवादी पार्टी महिलाओं के आरक्षण का समर्थन करती है, लेकिन उसमें पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) महिलाओं के लिए भी आरक्षण होना चाहिए। उन्होंने श्यामलाल ने गाजीपुर और हरदोई में महिलाओं के साथ हुई दुष्कर्म और हत्या की घटनाओं का जिक्र किया। आरोप लगाया कि इन मामलों में सपा प्रतिनिधिमंडल पर हमला किया गया और नेताओं पर ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उन्होंने भाजपा और चुनाव आयोग पर पंचायत चुनाव न कराकर लोकतंत्र की हत्या करने का भी आरोप लगाया। कहा कि पंचायत चुनाव न होने से गांवों का विकास रुक जाएगा। उन्होंने 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय के मुद्दे पर लड़ने की बात कही।

सोनम रघुवंशी की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की जमानत
Infosys के Q1 रिजल्ट से पहले दबाव में शेयर, जानें कैसी रह सकती है परफॉर्मेंस
रिकॉर्ड से बस 16 रन दूर अभिषेक शर्मा, कोहली-केएल राहुल वाले एलीट क्लब में एंट्री तय?
मुख्यमंत्री का बड़ा दौरा आज, 340 करोड़ के विकास कार्यों की रखेंगे आधारशिला