दिल्ली कैपिटल्स ने इतिहास रच लखनऊ को 6 विकेट से हराया
आईपीएल 2024 के 26वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 6 विकेट से मात दी। लखनऊ से मिले 168 रन के लक्ष्य को दिल्ली ने 18.1 ओवर में महज 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया। टीम की ओर से जेक फ्रेजर मेकगर्क ने अपने आईपीएल डेब्यू मुकाबले में 35 गेंदों पर 55 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, कप्तान ऋषभ पंत ने 41 रन की तूफानी पारी खेली।
फ्रेजर-पंत ने मचाया तहलका
168 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। डेविड वॉर्नर महज 8 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद पृथ्वी शॉ और जेक फ्रेजर मेकगर्क ने मोर्चा संभाला। शॉ 22 गेंदों में 32 रन बनाकर आउट हुए।
हालांकि, दूसरे छोर से फ्रेजर की तूफानी बल्लेबाजी जारी रही और उन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए 35 गेंदों पर 55 रन ठोके। फ्रेजर ने अपनी इस पारी के दौरान 2 चौके और पांच छक्के जमाए। फ्रेजर को कप्तान ऋषभ पंत का भी अच्छा साथ मिला। पंत ने 24 गेंदों पर 41 रन कूटे। इस दौरान दिल्ली के कप्तान ने 4 चौके और 2 छक्के जमाए।
दिल्ली ने रचा इतिहास
दिल्ली कैपिटल्स आईपीएल इतिहास की पहली टीम बन गई है, जिसने 160 से ज्यादा रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया है। दिल्ली से पहले आईपीएल के 16 साल के इतिहास में यह कारनामा कोई भी टीम नहीं कर सकी है। इससे पहले साल 2023 में पंजाब किंग्स ने 160 रन के टारगेट को सफलतापूर्वक हासिल किया था।
कुलदीप का चला जादू
लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव का जादू सिर चढ़कर बोला। कुलदीप ने चार ओवर के स्पेल में महज 20 रन खर्च करते हुए 3 विकेट झटके। कुलदीप ने मार्कस स्टोइनिस और निकोलस पूरन को एक ही ओवर में चलता किया। कुलदीप ने पूरन को क्लीन बोल्ड करते हुए पवेलियन की राह दिखाई।

सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा हाईकोर्ट का फैसला, ‘नाड़ा खींचना दुष्कर्म की कोशिश’
बजट में पीएम आवास को बड़ा बूस्ट, आवंटन में भारी बढ़ोतरी
इंदौर के MY अस्पताल का वीडियो वायरल, डीन ने जारी किया नोटिस