दिग्वेश राठी पर गिरी गाज़, अभिषेक शर्मा से झगड़े के बाद IPL से सस्पेंड
Digvesh Rathi: लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खबर अच्छी नहीं है. ऐसा इसलिए क्योंकि उसके एक अहम खिलाड़ी दिग्वेश राठी सस्पेंड हो गए हैं. स्पिनर राठी को अभिषेक शर्मा से लड़ाई करने के चलते सस्पेंशन का सामना करना पड़ा है. दोनों के बीच ये लड़ाई 19 मई को लखनऊ में हुए LSG और SRH के मुकाबले के दौरान हुई थी. हालांकि, उसके बाद अभिषेक शर्मा ने मैच के बाद दिग्वेश राठी से अपने सुलह की बात कह दी थी. मगर मैदान पर जो कुछ भी हुआ वो मैच रेफरी की नजर में और IPL नियमों के तहत सही नहीं रहने की वजह से दिग्वेश राठी को कार्रवाई का सामना करना पड़ा.
दिग्वेश राठी पर लगा बैन
IPL की ओर से बयान जारी कर इस बारे में जानकारी दी गई, जिसमें कहा गया कि ये तीसरी बार है जब दिग्वेश राठी को इस सीजन में लेवल 1 का दोषी पाया गया है. तीसरी बार दोषी पाए जाने के चलते उनके अब 5 डिमेरिट पॉइंट हो गए हैं, जिसके चलते उन पर बैन लगा है. IPL 2025 में LSG के दिग्वेश राठी को पहली बार 1 अप्रैल को पंजाब किंग्स से मामले में लेवल 1 का दोषी पाया गया था. उसके बाद 4 अप्रैल 2025 को दूसरी बार मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी वो लेवल 1 के तहत दोषी पाए गए थे.
राठी पर बैन, कितने मैच नहीं खेलेंगे?
इस सीजन में 5 डिमेरिट पॉइंट मिलने का मतलब है कि उन पर 1 मैच का बैन लगा है. मतलब ये कि वो अब 22 मई को गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले मुकाबले में LSG की ओर से नहीं खेल पाएंगे.
कब हुई थी लड़ाई?
मैच के दौरान दिग्वेश की लड़ाई अभिषेक शर्मा से उस वक्त हुई, जब उन्होंने उनका विकेट लिया. विकेट लेने के बाद राठी ने अपने चिरपरचित अंदाज में नोटबुक सेलिब्रेशन किया. और अभिषेक शर्मा को मैदान से बाहर जाने का इशारा भी किया. उसी पर अभिषेक शर्मा भड़क गए और दोनों भिड़ गए. दोनों को करीब आता देखकर अंपायर ने बीच बचाव कर मामले को शांत किया.
अभिषेक शर्मा की मैच फीस कटी
लड़ाई को लेकर दिग्वेश राठी पर जहां बैन लगा वहीं अभिषेक शर्मा की पहली गलती को देखते हुए उनके मैच फीस में सिर्फ 25 फीसद की कटौती की गई.

पश्चिम बंगाल में चुनावी सरगर्मी के बीच फिर ‘सेटिंग’ की चर्चा तेज
बिना पार्लर जाए वैलेंटाइन के लिए चमकाएं अपना चेहरा, ये फेस मास्क आएंगे आपके काम
Skin Care For Ramadan: रमजान से पहले कर लें स्किन केयर, ताकि चांद सा चमके चेहरा
इन अभिनेत्रियों से टिप्स लेकर रमजान के महीने में हो सकती हैं तैयार
10 मिनट में घर पर बनाएं रबड़ी मलाई टोस्ट, भुलाए नहीं भूल जाएंगे मुंह में घुल जाने वाला स्वाद