खंडहर में बच्चों संग पढ़ते हैं कुत्ते – ये तस्वीरें न सिर्फ शर्मसार करती हैं बल्कि सवाल भी उठाती हैं कि बच्चों का भविष्य आखिर किसके भरोसे?"
उमरिया जिले के मानपुर नगर परिषद वार्ड नंबर 15 के हनचौरा में चल रहे माध्यमिक विद्यालय का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने शिक्षा विभाग की लापरवाही और बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।
जर्जर भवन में चल रहा यह स्कूल बच्चों की जिंदगी से खिलवाड़ जैसा है।
👉 कक्षा 1 से 8 तक के बच्चे टूटी-फूटी दीवारों और खंडहरनुमा छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं।
👉 हाल ही में वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बच्चों के साथ-साथ कुत्ते भी कक्षा में मौजूद हैं।

🚨 इस खतरनाक स्थिति से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
👉 अभिभावकों का कहना है कि यह भवन वर्षों से मरम्मत की बाट जोह रहा है लेकिन शिक्षा विभाग और जनप्रतिनिधियों ने अब तक सिर्फ आश्वासन दिए हैं।
👉 बच्चों की सुरक्षा और पढ़ाई – दोनों ही दांव पर लगी हुई हैं।