फ्रांस ने मुस्लिम धर्मगुरू को देश से निकाला
पेरिस । फ्रांस की एमैनुएल मैक्रों सरकार ने इमाम महजूब महजूबी को देश से निकाल दिया है। इस मुस्लिम धर्मगुरू ने फ्रांस के राष्ट्रीय ध्वज यानी नेशनल फ्लैक को शैतानी या राक्षस जैसा दिखने वाला बताया था। होम मिनिस्टर गेराल्ड डार्मेनिन ने इमाम को देश से निकालने के फैसले की जानकारी दी। कहा- इस तरह के सभी लोगों को यह समझ लेना चाहिए कि इस देश में कट्टरता किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महजूबी मूल रूप से ट्यूनीशिया का रहने वाला है और फ्रांस के मुस्लिम समुदाय में काफी लोकप्रिय है। इसके पहले भी उसने कई भडक़ाउ बयान दिए हैं। शुक्रवार को उसने फ्रांस के नेशनल फ्लैग को तीन रंग वाला शैतान बताया था। कुछ देर बाद सरकार ने उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए। इसके करीब 10 घंटे बाद ही सरकार ने लिखित बयान जारी किया। कहा- महजूबी को देश से निकलने के आदेश दिए हैं।
होम मिनिस्टर ने कहा- इस तरह के किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा। किसी को गलतफहमी में नहीं रहना चाहिए। हम इस तरह के मामलों से सख्ती से निपटेंगे। इसके पहले भी इस इमाम ने समाज को भडक़ाने वाले बयान दिए हैं।

आवारा कुत्तों के मुद्दे पर विधानसभा में जोरदार हंगामा, “कुत्तों के प्रभारी हैं” कैलाश विजयवर्गीय
बजट से पहले सड़कों पर उतरी महिला कांग्रेस
इंदौर में मेट्रो प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार 11 किमी लंबा ट्रैक तैयार, संचालन की तैयारी तेज
IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल