उज्जैन में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।
उज्जैन में किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। लैंड पुलिंग और खेती से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान संघ ने 1000 ट्रैक्टर और 5000 किसानों के साथ विशाल रैली निकाली। किसानों का कहना है – सिंहस्थ क्षेत्र की जमीन एक साल के लिए लें, 11 साल खेती करने दें!
उज्जैन में मंगलवार को भारतीय किसान संघ का बड़ा प्रदर्शन हुआ।
👉 सामाजिक न्याय परिसर से शुरू हुई रैली में जिलेभर के किसान ट्रैक्टर लेकर पहुंचे।
👉 1000 ट्रैक्टर और करीब 5000 किसान विरोध में सड़कों पर उतर आए।
👉 किसान संघ के राष्ट्रीय महामंत्री मोहिनी मोहन मिश्र ने सभा को संबोधित किया और लैंड पुलिंग पर सरकार को घेरा।
👉 किसानों ने कहा – सिंहस्थ क्षेत्र के लिए जमीन अधिग्रहण किसानों के साथ अन्याय है।
👉 “किसानों की जमीन सिर्फ एक साल के लिए लें, उस पर स्थायी निर्माण न करें।”
रैली सामाजिक न्याय परिसर से चामुंडा माता चौराहा, टावर चौक, तीन बत्ती चौराहा होते हुए कोठी पैलेस तक पहुंची।
👉 यहां कलेक्टर कार्यालय तक किसान पैदल मार्च कर धरना देने पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपा।
👉 किसान संघ ने 15 बिंदुओं का पर्चा जारी किया जिसमें मुख्य मुद्दा लैंड पुलिंग रहा।
👉 किसानों ने चेतावनी दी – यदि मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन और तेज़ किया जाएगा।
अब सवाल यह है—क्या सिंहस्थ के विकास की राह में किसानों की ज़मीन और भविष्य दांव पर लग जाएगा?
या फिर संवाद और समाधान से निकलेगा रास्ता?
यही है बहस का मुद्दा, और आज हमारे साथ मौजूद मेहमान इस पर रखेंगे अपनी राय।”

दोहरा झटका: अमेरिका में छात्रा की मौत के बाद अब पिता का निधन, 262 करोड़ मुआवजा लंबित
सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट