भोपाल से प्रेरणादायक खबर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर शुरू हुई एक नई परंपरा, ‘‘मॉं हीरा बेन वार्षिक सम्मान’’ का पहला सम्मान मिला है ममता चौहान को। उनकी संघर्ष और त्याग भरी कहानी आज हर किसी की आंखें नम कर रही है।
भाजपा महिला मोर्चा तात्या टोपे मंडल ने प्रधानमंत्री मोदी की मां हीरा बेन की स्मृति में ‘‘मॉं हीरा बेन वार्षिक सम्मान’’ शुरू किया है।
👉 इस सम्मान का उद्देश्य उन माताओं को पहचान देना है जिन्होंने कठिन हालातों में भी अपने बच्चों का भविष्य संवारा।
👉 इस बार पहला सम्मान शास्त्री नगर की ममता चौहान को मिला।
👉 ममता के पति एक हादसे में शारीरिक रूप से अक्रियाशील हो गए थे, ऐसे में घर चलाने और बच्चों को पढ़ाने की पूरी जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई।
👉 उन्होंने दिन-रात मेहनत की, दूसरों के घरों में काम किया और बेटी को पढ़ाकर आज कंपनी सेक्रेटरी बनाया।
👉 विधायक भगवानदास सबनानी ने ममता चौहान को ‘‘मॉं हीरा बेन सम्मान 2025’’ से सम्मानित किया। सम्मान स्वरूप उन्हें शॉल, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र और ₹2,100 की राशि दी गई।
सम्मान पाकर ममता की आंखें भर आईं… यह उनके संघर्ष और बेटी की सफलता का सुखद क्षण था।

केकेआर के सामने SRH की मजबूत चुनौती, प्लेइंग-11 पर सस्पेंस
ब्रेकिंग: इंदौर-जबलपुर ओवरनाइट एक्सप्रेस में युवती से दुष्कर्म, हड़कंप
दिलीप जोशी और हरिहरन को मिला बड़ा सम्मान, समारोह में छाए कलाकार
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर BJP का पलटवार, विपक्ष को संदेश
Drunk Policeman Assault: जबलपुर में युवक को पीटने का मामला