जापान ने नया एच3 रॉकेट का किया परीक्षण
टोक्यो। जापान ने शनिवार को नया फ्लैगशिप एच3 रॉकेट का परीक्षण किया। जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (जेएक्सए) इसला लाइव फीड सोशल मीडिया में शेयर किया है। यान को शनिवार सुबह कागोशिमा के दक्षिण-पश्चिमी प्रान्त में तनेगाशिमा द्वीप पर तनेगाशिमा अंतरिक्ष केंद्र से परीक्षण किया गया। इसके दूसरे चरण के पृथक्करण की पुष्टि की गई है। उल्लेखनीय है कि पहले इसे गुरुवार को परीक्षण करने की योजना बनाई गई थी, लेकिन खराब मौसम की स्थिति के कारण इसे पुनर्निर्धारित किया गया था। इससे पहले मार्च 2023 में इसका परीक्षण विफल रहा था। उस समय रॉकेट के दूसरे चरण का इंजन प्रज्वलित होने में विफल रहा था।

त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल
उच्च शिक्षण संस्थानों को उभरते अवसरों के अनुरूप खुद को तैयार करना होगा : टंक राम वर्मा