अंकिता लोखंडे पर मॉडल रोजलिन खान ने किया मानहानि का मुकदमा
अभिनेत्री रोजलिन खान ने अंकिता लोखंडे पर मानहानि का मुकदमा कर दिया है। उन्होंने बताया कि अंकिता लोखंडे ने रोजलिन को 'चीप' कहा। रोजलिन ने हिना खान के साथ चल रहे विवाद पर राखी सावंत को भी घसीटा और कई आरोप लगाए हैं।
रोजलिन ने सोशल मीडिया पर इस कानूनी कार्रवाई के दस्तावेज साझा किए हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट पर लिखा कि हिना खान के कैंसर के इलाज को लेकर मैंने कई सारे सवाल किए। इस मामले पर अंकिता लोखंडे ने मुझे चीप कहा और हिना से उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखने के लिए कहा। रोजलिन ने कहा, इतना ही नहीं कुछ फैन पेज को मेरे पेज पर गलत कमेंट करने के लिए भी कहा गया।
रोजलिन ने बताया कि इन चीजों से परेशान होकर अब मैंने स्थानीय पुलिस स्टेशन को इस बारे में सूचित किया है। हालांकि, इतने तमाशे के बाद भी हिना ने नहीं बताया कि 15 घंटे तक ऐसी कौन सी सर्जरी हुई। उन्होंने सवाल उठाए कि कीमोथेरेपी और सुपर मेजर सर्जरी के ठीक बाद स्कूबा डाइविंग, स्नो स्लाइडिंग और सभी प्रकार के स्टंट करना कैसे संभव था।
राखी सावंत को लेकर की बात
अभिनेत्री हिना खान ने राखी सावंत को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि राखी सावंत मेरे और हिना के बीच चल रहे विवाद में घुसकर इसे बढ़ाने का काम कर रही हैं। रोजलिन ने कहा, 'राखी सावंत अवसर देखने वाली अभिनेत्री हैं। पूरा देश उनके बारे में जानता है, जिस बारे में मुझे कुछ कहने की आवश्यकता नहीं है। उनके ऊपर कई जगहों का उधार भी है। मैं इससे पहले सुप्रीम कोर्ट के कुछ पेपर्स दिखा चुकी हूं, जो बताते हैं कि कैसे उनके खिलाफ भारत आते ही गिरफ्तार करने का आदेश दिया गया था। मुझे जो कहना था, मैं कह चुकी हूं, इससे ज्यादा वो मेरा टाइम और मेरा ध्यान डिजर्व नहीं करती हैं।

सियासत गरम: अखिलेश ने केंद्र–योगी रिश्तों पर उठाए सवाल
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार