एनटीपीसी उत्तरी करणपुरा परियोजना की दूसरी इकाई शुरू करेगी
नयी दिल्ली । एनटीपीसी ने सोमवार को कहा कि वह 20 मार्च को अपनी उत्तरी करणपुरा अत्याधुनिक बिजली परियोजना की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक परिचालन शुरू करेगी। एनटीपीसी की उत्तरी करणपुरा अत्याधुनिक बिजली (एसटीपीपी) परियोजना झारखंड के चतरा जिले में है। यह एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है। एनटीपीसी ने शेयर बाजार को बताया कि उत्तरी करणपुरा अत्याधुनिक बिजली परियोजना (3 गुणा 660 मेगावाट) की दूसरी इकाई का वाणिज्यिक परिचालन 20 मार्च को रात बजे शुरू किया जाएगा। इसके साथ एनटीपीसी की एकल वाणिज्यिक क्षमता 59,298 मेगावाट और समूह की वाणिज्यिक क्षमता 75,418 मेगावाट हो जाएगी।

“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष
बीजेपी के तीन मंत्रियों को दे देना चाहिए इस्तीफा, शहडोल में जीतू पटवारी के तीखे बोल
उत्तर कोरिया के तानाशाह ने जिस बेटी को अपना उत्तराधिकारी चुना, वह चीन दौरे पर थी पिता के साथ
रात के अंधेरे में क्या कर रहे थे ये 4 युवक? बैजनाथपारा में पुलिस की पैनी नजर, संदिग्धों को सीधे कोर्ट में किया पेश
MCB में धान खरीदी का सफल मॉडल, 34% से अधिक उठाव पूरा