पेट्रोल की कीमतों में तेजी शुरु
नई दिल्ली । अंतरराष्ष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 80 डॉलर के पास पहुंचने के साथ ही घरेलू बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त आनी शुरू हो गई है। इससे घरेलू बाजार में भी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों में भी बदलाव आने लगा है। कई जगहों पर कीमतें बढ़ीं हैं पर दिल्ली-मुंबई जैसे देश के चारों महानगरों में कीमतों में बदलाव नहीं हुआ है।
हरियाणा की राजधानी गुरुग्राम में आज पेट्रोल की कीमतें 18 पैसे बढ़ी हैं और ये अब 96.89 रुपये लीटर बिक रहा है। इसके साथ ही डीजल भी 17 पैसे बढ़कर 89.76 रुपये लीटर हो गया है। राजस्थान के अजमेर में पेट्रोल 17 पैसे बढ़कर 108.28 रुपये लीटर जबकि डीजल 17 पैसे बढ़कर 93.55 रुपये प्रति लीटर पर है।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल लगातार दूसरे दिन बढ़ा है। ब्रेंट क्रूड एक डॉलर ऊपर आकर 78.95 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है। इसके अलावा डब्ल्यूटीआई की कीमतें भी बढ़त के साथ ही 73.69 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गयी हैं।
आज दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर, चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ है।

ग्वालियर कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की जनगणना में सराहनीय भूमिका
अवैध बूचड़खानों के खिलाफ हिंदू संगठन का निगम घेराव, पुलिस रोकने पर हनुमान चालीसा पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र में हाई अलर्ट,परिसर में अंगरक्षकों की एंट्री पर रोक
9 साल के बच्चे ने सिंधिया को खून से लिखा पत्र
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव