मोहम्मद आमिर की अंतरराष्ट्रीय वापसी में बारिश बनी रोड़ा
पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की अतंराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी में रुकावट आई। गुरुवार को पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच खेला जाना था, लेकिन यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ा।रावलपिंडी में बारिश की वजह से मैच को रोक दिया गया। इस मैच में 2 ही गेंदे डाली गई। माइकल ब्रैसवेल की कप्तानी में न्यूजीलैंड की टीम ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया था। लगातार बारिश होने के कारण मैच को रद्द करना पड़ा। इस तरह पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड का पहला टी20I मैच बेनतीजा रहा।दरअसल, रावलपिंडी में आयोजित पहले टी20 मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर बैटिंग का फैसला किया था। न्यूजीलैंड की टीम की तरफ से टिम रॉबिनसन और टिम सीफर्ट ने पारी का आगाज किया। पाकिस्तान टीम की तरफ से शाहीन अफरीदी पहले ओवर में गेंदबाजी करने के लिए आए। पहले ओवर में ही शाहीन को एक विकेट भी मिला। शाहीन अफरीदी ने दूसरी ही गेंद पर न्यूजीलैंड के ओपनर टिम रॉबिनसन को क्लीन बोल्ड किया।इस तरह बारिश की वजह से पाकिस्तान टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर संन्यास से यू-टर्न लेने के बावजूद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी नहीं कर पाए। मोहम्मद आमिर और ऑलराउंडर इमाद वसीम दोनों ने संन्यास से यू-टर्न लिया है, ताकि वह टी20 विश्व कप 2024 में खेल सके। इमाद को प्लेइंग-11 में जगह नहीं मिली, लेकिन आमिर को चार साल बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी का मौका मिला था।बता दें कि पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड के बीच अगला यानी दूसरा टी20 20 अप्रैल को रावलपिंडी के मैदान पर ही खेला जाएगा। ऐसे में मोहम्मद आमिर को इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के लिए थोड़ा और इंतजार करना होगा।

Durg में बड़ा NPS घोटाला उजागर
‘बाइज्जत बरी होने का मतलब ये नहीं कि हत्या नहीं हुई’—बघेल
छात्रवृत्ति योजना को 1800 करोड़, लाडली लक्ष्मी 2.0 से 52.29 लाख बालिकाएं लाभान्वित
‘बिना तथ्य कुछ कहना गलत’, रोहित पवार पर मंगल प्रभात लोढ़ा का पलटवार
सीएम मोहन यादव का ऐलान: 2027 तक बढ़ेगी लाडली बहना योजना की राशि