ग्वालियर में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव आज संपन्न हुआ।
प्रदेश में पर्यटन को नई उड़ान देने के लिए बड़े निवेशक और उद्योगपति जुटे।
होटल, रिसॉर्ट और इको-टूरिज्म के लिए हुए एमओयू से मध्यप्रदेश के पर्यटन का भविष्य और भी उज्ज्वल माना जा रहा है।
ग्वालियर में आयोजित इस कॉन्क्लेव में हॉस्पिटैलिटी, होमस्टे, रिसॉर्ट्स, वैलनेस और साहसिक गतिविधियों से जुड़े बड़े निवेशकों ने हिस्सा लिया।
👉 इस दौरान सरकार की ओर से निवेशकों को लेटर ऑफ अवार्ड और एमओयू प्रदान किए गए।
👉 सीएम यादव ने कहा कि इन परियोजनाओं से स्थानीय समुदाय को सीधा पर्यटन आधारित रोजगार मिलेगा और क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।
👉 प्रदर्शनी में मध्यप्रदेश के विविध पर्यटन स्थल, हैंडलूम, सांस्कृतिक धरोहरें और साहसिक गतिविधियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनीं।
👉 सरकार का दावा है कि पर्यटन के जरिए प्रदेश न केवल आर्थिक रूप से सशक्त होगा बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी नई पहचान बनाएगा।