ठंड से मिली राहत, IMD की भविष्यवाणी- अगले सप्ताह से बढ़ेगा तापमान
फरवरी आते ही रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में मौसम ने पलटी मार दी है। रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में ठंड के तेवर नरम हो गए हैं। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं से ठंड से राहत मिली है। हालांकि आने वाले दिनों में रायपुर सहित प्रदेश में मौसम एक बार फिर बदलेगा। मौसम विभाग ने कहा, अगले दो दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ ठंड एक बार फिर से बढ़ने वाली है।
रायपुर में अगले सप्ताह से बढ़ेगा न्यूनतम तापमान
शुक्रवार को रायपुर में मौसम सुबह से साफ है। हालांकि आसपास के इलाकों में सुबह से कोहरा के साथ बादल छाए रहे। लेकिन मौसम विभाग ने दोपहर के बाद मौसम पूरी तरह से खुल जाने की संभावना जताई है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार अगले सप्ताह से न्यूनतम तापमान फिर से बढ़ेगा।
गुरुवार को रायपुर का न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहा। जबकि प्रदेशभर में बलरामपुर सबसे ठंडा रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हालांकि गुरुवार को रायपुर में मौसम शुष्क रहा। सुबह से बादल छाए रहे। इन दिनों ग्रामीण व आउटर क्षेत्रों में ठंड बनी हुई है, लेकिन शहरी क्षेत्रों से ठंड कम होने लगी है। पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष जनवरी में ठंड थोड़ी कमतर ही रही। जनवरी के तीसरे सप्ताह में ही ठंड थोड़ी बढ़ी।

जबलपुर में राकेश सिंह का बयान: बजट से प्रदेश को मिलेगी नई रफ्तार
रिटायर सैन्य अधिकारियों पर किताब लिखने की कोई पाबंदी नहीं: रक्षा मंत्री का स्पष्टीकरण
पावरप्ले में 'पावर' गायब!: टीम इंडिया की ओपनिंग जोड़ी क्यों हो रही फेल? पांच मैचों में सिर्फ 34 रन की साझेदारी
शीर्ष क्रम फेल...उपकप्तान अक्षर को बाहर कर सुंदर को जगह!: इन सात वजहों से हारा भारत, टीम मैनेजमेंट सवालों में
34 साइबर ठग अरेस्ट, 45 फरार