छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षाओं के नतीजे घोषित
रायपुर। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड रायपुर द्वारा आयोजित विभिन्न परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष श्री अलताफ अहमद ने परीक्षा परिणामों को जारी किया। उन्होंने परीक्षा में उर्तीण सभी परीक्षार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड द्वारा घोषित परिणामों में हाईस्कूल पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा में 60.93 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी पत्राचार पाठ्यक्रम परीक्षा (कला संकाय) में 69.73 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी वाणिज्य संकाय में 81.81 प्रतिशत, हायर सेकेण्डरी विज्ञान संकाय में 82.05 प्रतिशत, उर्दू अदीब में 91.67 एवं उर्दू माहिर प्रमाण-पत्र परीक्षा में 100 प्रतिशत परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए।

70 महीनों में 715 कैदियों की मौत का खुलासा
Seoni के स्कूलों में बड़ा फर्जीवाड़ा उजागर
Bhopal के बड़े तालाब पर बढ़ता अतिक्रमण
Gaurav Gogoi इंडिया-फिलीपींस संसदीय मैत्री समूह के अध्यक्ष नामित
Bharatiya Janata Party vs Indian National Congress: सियासत में नया घमासान