एक घंटे की बारिश से दमोह की सड़कें हुई जलमग्न
दमोह में तीन बाद गुरुवार को झमाझम बारिश हुई है। इससे चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। एक जुलाई को बारिश होने के बाद थम गई थी, जिससे हल्की उमस और गर्मी शुरू हो गई थी और लोगों को कूलर चलाने पड़ रहे थे, लेकिन गुरुवार दोपहर ढाई बजे से बारिश शुरू हो गई और साढ़े तीन बजे तक एक सी रफ्तार से पानी बरसता रहा। सड़कें पानी से जलमग्न हो गई थीं और कई जगह जलभराव के हालात बने थे। इस तेज बारिश से उमस से राहत मिल गई है। वहीं, तापमान में भी गिरावट होने से हल्की ठंडक का एहसास हो रहा है।दमोह में हुई तेज बारिश जिले में ओर कहीं नहीं हुई। यदि अन्य ब्लॉक की बात करें तो बारिश हल्के रूप में हुई। काफी तेज बारिश होने से गांधी चौक में जहां बरांडा गिरा था. वहां चारों ओर पानी ही पानी दिखाई दे रहा था। बता दें कि इसके पहले 29 जून को पूरी रात भर रिमझिम बारिश हुई थी और एक ही रात में जिले में 225 एमएम यानी 8 इंच बारिश दर्ज हुई थी। उस दिन जिले के पटेरा में सबसे अधिक 77 एमएम बारिश दर्ज की गई और जिले के तेंदूखेड़ा में सबसे कम 7 एमएम बारिश दर्ज हुई थी। जबकि अभी तक

T20 WC Semifinal Scenario: भारत को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए क्या करना होगा? पाकिस्तान लगाएगा आखिरी दांव!
होली से पहले कर्मचारियों को तोहफा, फरवरी का वेतन इसी महीने देने के आदेश
बहन के तिलक का सामान लेने निकला भाई, दो दोस्तों संग दर्दनाक मौत; गांव में पसरा मातम
ED Action: फेमा जांच के बीच उद्योगपति अनिल अंबानी ईडी के दिल्ली दफ्तर पहुंचे, जनिए क्या अपडेट
2027 पर नजर: ब्राह्मणों को साधने में जुटी बसपा, सोशल इंजीनियरिंग का नया दांव