शिक्षक पात्रता परीक्षा ने शिक्षकों में हड़कंप मचा दिया है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद साल 2010 के पहले भर्ती हुए शिक्षकों पर तलवार लटक गई है। आदेश साफ है — TET पास करो वरना सेवा से बाहर हो जाओ! यही वजह है कि शिक्षकों के बीच भय और आक्रोश दोनों नजर आ रहा है।
सुप्रीम कोर्ट ने हाल ही में आदेश दिया है कि साल 2010 के पहले भर्ती हुए सभी शिक्षकों को TET परीक्षा पास करना अनिवार्य होगा।
👉 सबसे बड़ी चिंता — अगर परीक्षा में असफल रहे, तो सेवा समाप्त कर दी जाएगी।
👉 इस आदेश के बाद प्रदेशभर में शिक्षकों में डर का माहौल है।
👉 शिक्षक संगठन सक्रिय हो गए हैं और प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर अध्यादेश लाने की मांग कर रहे हैं।
👉 उनका कहना है कि यह आदेश लाखों शिक्षकों की सेवा और आजीविका पर संकट है।
👉 शिक्षकों का तर्क — हमने सालों तक बच्चों को पढ़ाया है, अनुभव है, लेकिन अब एक परीक्षा से नौकरी खतरे में डालना नाइंसाफी है।