दुनिया का सबसे बड़ा और सबसे पुराना बैंक
न्यूयॉर्क । अमेरिका के बैंकिंग इतिहास में सबसे पुराना और सबसे बड़ा बैंक जेपी मॉर्गन है। इस बैंक का 225 साल पुराना इतिहास है। 225 सालों में लगभग 1200 बैंकों का अधिगृहण कर चुका है। मार्केट कैप के हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा बैंक है। यह बैंक आपदा में अवसर खोजता है। अमेरिका में बैंक बहुत जल्दी डूबते हैं। ऐसे समय में इस बैंक के लिए यह एक अवसर होता है। अमेरिका में 2000 के बाद से अभी तक लगभग 25 बड़े बैंक असफल हुए हैं। जो बाद में जेपी मॉर्गन बैंक का हिस्सा बन गए।
1799 में न्यूयॉर्क में इस बैंक की शुरुआत हुई थी। इस बैंक ने भी कई बार मुसीबतों का सामना किया। 1871, 1903 और 1907 में इस बैंक को भी बड़े-बड़े संकटों का सामना करना पड़ा। लेकिन हर झटके से यह बाहर निकल कर आया। अभी तक इस बैंक में 1200 से ज्यादा बैंक और अन्य वित्तीय संस्थाओं का अधिग्रहण किया जा चुका है। इस बैंक का कारोबार सारी दुनिया के देशों में फैला हुआ है।

IND vs AUS: वनडे सीरीज के लिए इस धाकड़ ओपनर की भारतीय टीम में वापसी, चोट से उबर कर चार महीने बाद करेंगी वापसी
विधानसभा में सड़क और कनेक्टिविटी के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल
Naxal Surrender: नक्सल संगठन को बड़ा झटका, सुकमा में 22 नक्सलियों ने एक साथ किया सरेंडर
Chhattisgarh में बोर्ड एग्जाम की उलटी गिनती शुरू, गोपनीय सामग्री लेकर पुलिस सुरक्षा के साथ निकले शिक्षक
सलीम खान की बिगड़ी तबीयत, लीलावती अस्पताल में हुए भर्ती; हॉस्पिटल पहुंचे सलमान खान