धार-एंकर: नगरीय निकाय मंत्री कैलाश विजयवर्गीय आज धार पहुंचे, जहां उन्होंने अभिभाषक संघ द्वारा बनाए जा रहे लायंस चेंबर की चौथे और पांचवे मंजिल के शिलान्यास कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने आत्मनिर्भर भारत की सोच का उल्लेख करते हुए कहा कि अभिभाषक संघ ने अपनी बिल्डिंग खुद बनाकर आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने खुद फोन लगाकर शुभकामना दी और नहीं आ पाने के लिए खेद प्रकट किया है। वही मीडिया से बातचीत में जब राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को लेकर दिए गए उनके बयान पर हो रहे विरोध और पुतला दहन के बारे में पूछा गया, तो मंत्री विजयवर्गीय ने कहा "पुतले जलने से मेरी उम्र बढ़ रही है।"

बाइट - कैलाश विजयवर्गीय, नगरीय निकाय मंत्री
एक आत्मनिर्भर भारत जो कि प्रधानमंत्री जी बोलते हैं आत्मनिर्भर अभिभाषक संघ है जिन्होंने अपनी बिल्डिंग खुद बनाई है और इसीलिए मैं आज बहुत व्यस्त होने के बाद भी आया हूँ देखिए मैं क्रिकेट प्रेमी हूँ और मैं हमेशा भारत और पाकिस्तान का मैच देखता ही हूँ पर मैंने इस बार देखा नहीं क्योंकि कभी-कभी कुछ चीजें ऐसी होती हैं जो अपने हाथ में नहीं होती तो आज भी मैं नहीं देखूंगा आज भी मैं साधना करूँगा और नहीं देखूंगा पर ठीक है मैच हो रहा है तो हमारी भारतीय टीम को शुभकामनाएं वो तो अच्छी बात है हमारी उम्र बढ़ रही है।
मो अंसार धार मप्र