Friday, May 1st, 2026

बीजापुर : नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, CRPF के तीन जवान घायल

छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाया है। बीजापुर में सोमवार सुबह किए गए आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आकर सीआरपीएफ के तीन जवान घायल हो गए हैं। इनमें से एक जवान की हालत गंभीर है। तीनों जवानों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत देखकर बेहतर इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट करने की तैयारी है। वारदात गंगालूर थाना क्षेत्र में हुई है।

अन्य वीडियो